Lucknow Airport पर बैंकॉक से आया यात्री 6 करोड़ रुपए के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार | UP NewsPunjabkesari TV
1 hour ago लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे एक यात्री के पास से 6 किलो से अधिक हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 6 करोड़ रुपए से अधिक है। यह ड्रग्स सात पैकेट में छिपाकर लाया गया था।यात्री विमान संख्या एफ डी 146 से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा और तुरंत कस्टम अधिकारियों की नज़र में आ गया। बरामद ड्रग्स को सीज कर यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला लखनऊ एयरपोर्ट पर लगातार हो रही ड्रग्स तस्करी की एक और गंभीर घटना को उजागर करता है।