Yuvak ki maut,बवाल करने वालों ने पुलिस टीम पर बरसे पत्थर | Farrukhabad newsPunjabkesari TV
1 month ago फर्रुखाबाद से बड़ी खबर...यहां संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने के बाद ऐसा बवाल मचा कि पूरा गांव रणक्षेत्र बन गया, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर जमकर पथराव कर दिया। अचानक हुए इस हमले में थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा , बताया जा रहा है कि चाचूपुर गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, शव मिलने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई,परिजनों और ग्रामीणों ने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई और मामले में सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया, लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को तीखे विरोध का सामना करना पड़ा,कादरीगेट थाना पुलिस जब शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई करने लगी, तभी माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया, देखते ही देखते ग्रामीण उग्र हो उठे और पुलिस टीम को चारों तरफ से घेर लिया, इसके बाद शुरू हुआ पथराव का ऐसा दौर जिसने पूरे इलाके को रणक्षेत्र में बदल दिया, पुलिस टीम पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए, इस हिंसक हमले में थाना प्रभारी सुदेश कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, पुलिस वाहनों के शीशे भी टूट गए,