Firozabad:किताबों की जगह बच्चों को थमा दिया,झाड़ू,Viral Video ने खोली पोलPunjabkesari TV
1 hour ago उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद के नारखी थाना क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राथमिक विद्यालय कुशालपुर में छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं से झाड़ू लगवाए जाने का मामला सामने आया है।वायरल वीडियो में बच्चे स्कूल परिसर की सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह रही कि कई छात्र अपने ही विद्यालय का नाम सही से नहीं बता सके, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न उठे हैं। ग्रामीणों ने शिक्षिकाओं के विलंब से आने और पूर्ण उपस्थिति न रहने के आरोप लगाए हैं।