Naushera Bridge के पास Road Accident:बाइक और ट्रक की भिड़ंत में 2 युवकों की मौत,1 गंभीर रूप से घायलPunjabkesari TV
1 hour ago फिरोजाबाद से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नौशहरा पुल के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के अनुसार, सिरसागंज से शिकोहाबाद की ओर जा रही बाइक पर फरहान (37 वर्ष) पुत्र अकील और अनस (28 वर्ष) पुत्र सफीक अपने साथी उजेफ के साथ सवार थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक ट्रक के नीचे आ गए और बुरी तरह घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। फरहान और अनस को तुरंत पहचान लिया गया और उनके गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।घायल उजेफ को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने उसे आईसीयू में रखा है।