Uttar Pradesh

Ayodhya Fish Feast पर छिड़ा सियासी संग्राम, CM Yogi के आरोपों पर Ajay Rai ने किया चैलेंज?| Congress.Punjabkesari TV

37 minutes ago

अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत समारोह में हुए कथित मछली भोज को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है, जहां बीजेपी ने इसे सावन और रामनगरी की धार्मिक आस्था से जोड़कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। अयोध्या दौरे के दौरान हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन के बाद अजय राय एक सम्मान समारोह में पहुंचे थे, जहां मछली पकाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के कथित दोहरे आचरण पर सवाल उठाते हुए सनातन आस्था के अपमान का आरोप लगाया, जबकि अजय राय ने मछली खाने से इनकार करते हुए बीजेपी को खुली चुनौती दे दी। अजय राय ने कहा कि अगर उनकी मछली खाते हुए तस्वीर सामने आ जाए तो वह प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे और तस्वीर नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग रखी। अब सवाल यही है कि मछली भोज को लेकर चल रही सियासी जंग में क्या कोई ठोस तस्वीर या सबूत सामने आएगा और क्या अयोध्या का यह विवाद यूपी की राजनीति में बड़ा मुद्दा बनेगा?