Heavy Rain- Gandak Barrage से 4.97 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज,नदी किनारे जाने से बचें लोगPunjabkesari TV
57 minutes ago #Maharajganj #GandakBarrage #RohinRiver #RaptiRiver #HeavyRain #RainAlert
गंडक बैराज से 4.97 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज,नदी किनारे जाने से बचें लोग
महराजगंज में लगातार बारिश के बाद नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 28 सितंबर सुबह 8 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से 4 लाख 97 हजार 200 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर जलस्तर 82.51 मीटर दर्ज हुआ, जो 82.44 मीटर के चेतावनी स्तर से ऊपर है। रोहिन बैराज से 6,490 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। राप्ती, रोहिन, चंदन, प्यास नदी और महाव नाला के जलस्तर पर प्रशासन नजर बनाए हुए है। जिले में कुल 1,047 मिमी और बी-गैप क्षेत्र में 1,580 मिमी बारिश दर्ज की गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी किनारे जाने से बचने की अपील की है।