Ghaziabad में मछलियों से भरा DCM Truck पलटा, सड़क पर मची मछलियां उठाने की होड़Punjabkesari TV
16 minutes ago #Ghaziabad #DelhiMeerutExpressway #GhaziabadNews #ViralVideo
गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को मछलियों से भरा एक डीसीएम हादसे का शिकार हो गया। हादसा वेव सिटी के सामने हुआ, जहां टायर फटने के बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और सड़क पर पलट गया। डीसीएम के पलटते ही उसमें लदी मछलियां सड़क पर बिखर गईं। मछलियां सड़क पर गिरते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।