Uttar Pradesh

Ghaziabad: Gas को लेकर पैनिक न करें, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, DM ने बुलाई बड़ी बैठकPunjabkesari TV

1 hour ago

#Ghaziabad #DM #UPNews #trending

गाजियाबाद में गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ और एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर राज करन नैय्यर की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जनपद में 96 गैस एजेंसियों के जरिए करीब 12 लाख घरेलू गैस कनेक्शन संचालित हैं और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गैस की कोई कमी नहीं है, बल्कि अफवाहों के कारण अत्यधिक बुकिंग से सर्वर पर दबाव बढ़ा है। जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव किया गया है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नागरिकों से अपील की गई है कि अनावश्यक भीड़ न लगाएं और किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन 0120-3761964 पर संपर्क करें।

NEXT VIDEOS