Uttar Pradesh

Fatehpur Murder: इश्क का खूनी खेल! प्रेमिका को बुलाया, गला रेतकर मौत के घाट उतारा, फिर थाने पहुंचा..Punjabkesari TV

54 minutes ago

दरअसल, फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव से सामने आई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। जहां शिवपूजन रैदास का परिवार पिछले दस सालों से बहुवा में रहकर बैंड-बाजा बजाने का काम करता है। परिवार के दूसरे बेटे रचपाल उर्फ विजय का असोथर थाना क्षेत्र के कैथनपुर निवासी शादीशुदा महिला राखी उर्फ लालती देवी से पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात दो साल पहले होली के दौरान एक रिश्तेदारी में हुई थी। यहीं से बातचीत शुरू हुई और देखते ही देखते रिश्ता प्रेम प्रसंग में बदल गया। आरोप है कि रचपाल शादी का झांसा देकर महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाता रहा और अक्सर चोरी-छिपे उसे अपने घर बुलाता था। 6 मई को आरोपी राखी को उसके गांव से यह कहकर अपने साथ ले आया कि उसे एक गोदभराई कार्यक्रम में जाना है। महिला अपने साथ जेवर, नकदी और कपड़े भी लेकर आई थी। लेकिन उसे क्या पता था कि जिस घर में वह भरोसा करके आई है, वही उसकी जिंदगी का आखिरी ठिकाना बन जाएगा। 8 मई की रात जिस कमरे में दोनों मौजूद थे, वही कमरा कत्लगाह बन गया। आरोप है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में रचपाल ने धारदार हथियार से राखी का गला रेत दिया। यहीं नहीं हत्या के बाद आरोपी ने कमरे को बाहर से ताला लगाया और सीधे ललौली थाने पहुंच गया। वहां पहुंचकर उसने पुलिस के सामने खुद कबूल किया कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है। ये सुनते ही पुलिस भी सन्न रह गई।