Uttar Pradesh

4 साल से रानी बनकर रह रही थी Bangladeshi महिला!, जांच शुरू होते ही पति के साथ फरारPunjabkesari TV

1 hour ago

दिल्ली से सटे हापुड़ से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है...जिसने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए.दरअसल दौताई गांव में पिछले 4 साल से रह रही महिला कोई रानी नहीं बल्कि बांग्लादेश की महमूदा खातून है.पुलिस ने जब महमूदा खातून की जांच शुरू की तो सबके होश उड़ गए.जांच में सामने आया है कि बांग्लादेश के नारायणगंज के मुजिबुल में रहने वाली महमूदा 2021 में भारत पहुंची और उसने यहां हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर स्थित गांव दौताई में शरण ली.इसी दौरान बांग्लादेशी महिला महमूदा बेगम ने अपनी पहचान को बदलते हुए अपने नाम को रानी कर लिया और हापुड़ के ही मोहल्ला कुरैशी वाला में रहने वाले मोहम्मद मसरूफ पुत्र इंशाल्लाह से 2021 में नई दिल्ली में निकाह कर लिया.इसके बाद से महिला पूरी तरह से यहीं रहने लगी.