Holi मनाने जा रहे पति-पत्नी समेत 6 की मौत,Yamuna Expressway पर बस-कार की टक्करPunjabkesari TV
7 months ago हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के डबल डेकर बस ने चलती इको वैन को पीछे टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। मृतक धौलपुर (राजस्थान) के बताए जा रहे हैं। होली के लिए घर जा रहे थे। बस दिल्ली से गोरखपुर, जबकि वैन दिल्ली से धौलपुर जा रही थी। वैन में कुल 13 लोग सवार थे।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल उपचार के लिए खंदौली सीएचसी भेजा गया।