जज Aditya Chaturvedi को मिली बम से उड़ाने की धमकी, लिखा- कौम के लोगों को सजा सुनाई, मौके की तलाशPunjabkesari TV
1 hour ago झांसी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब जज को बम से उड़ाने की धमकी मिली.जज आदित्य चतुर्वेदी को डाक के माध्यम से एक धमकी भरा लेटर मिला.लेटर में 30 अप्रैल तक न्यायालय परिसर में उनको बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.पत्र में लिखा है कि जिला कोर्ट लखनऊ में आदित्य चतुर्वेदी ने कई मुकदमों में हमारी कौम के बेगुनाह लोगों को सजा सुनाकर घर तबाह कर दिए.हम सभी लोग कई दिनों से उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं.बस मौके की तलाश हैं.30 अप्रैल तक इनको कोर्ट परिसर में बम से उड़ा देंगे.