Uttar Pradesh

Jhansi: नई बनी सड़क हाथों से उखड़ गई, Video Viral, ठेकेदार पर घटिया सामग्री मिलाने का आरोपPunjabkesari TV

1 hour ago

यूपी में पिछले दिनों निर्माणाधीन सड़क से पूर्व मंत्री द्वारा कार निकालने से सड़क क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया था। अब झांसी में ऐसी सड़क निर्माण करने का मामला सामने आया है, जो हाथों से ही उखड़ रही है। घटिया सड़क मरम्मत कार्य देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हाथों से ही सड़क उखाड़ दी और खराब गुणवत्ता से सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाया है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटोर रहा है,, इस मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम गरौठा सुनील कुमार ने कहा कि मामले की जाँच हेतु कमेटी गठित करने के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है।