Uttar Pradesh

Banda: मां की गुहार पर कब्र से निकाला गया बेटी का शव, संदिग्ध मौत के बाद दफन की गई थी किशोरीPunjabkesari TV

5 months ago

बांदा में एक मां की गुहार पर नाबालिग लड़की का शव कब्र से निकाला गया....मामला गिरवां थाना क्षेत्र के मसूरी गांव है...जहां कुछ दिन पहले घर के भीतर ही लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था...उस वक्त जानकारी सामने आयी थी कि लड़की का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और कथित तौर पर डांट-फटकार से आहत होकर लड़की ने अपनी जान दे दी...जिसके बाद गांव वालों के दबाव और लोक-लाज के डर से परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए और बिना पोस्टमार्टम कराए शव को दफना दिया...लेकिन घटना के कुछ दिन बीत जाने के बाद अब मां ने एक चौंकाने वाला दावा किया है...एसपी पलाश बंसल से मिलकर मां ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक दबंग किशोर उसकी बेटी को लंबे समय से डरा-धमकाकर रेप कर रहा था...मां का आरोप है कि उसी युवक ने उसकी बेटी की हत्या की है....मां ने एसपी से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है...