Kanpur Dehat Loot Case:विदा होकर जा रहे दूल्हा-दुल्हन के साथ मारपीट-लूटPunjabkesari TV
1 hour ago कानपुर देहात में दिनदहाड़े बारात से लौट रही कार को रोककर लूटपाट और मारपीट की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई,,,शुरुआती जानकारी में बताया गया कि बदमाशों ने दूल्हा-दुल्हन और ड्राइवर के साथ मारपीट कर दुल्हन के जेवर लूट लिए,,,दरअसल ये घटना कानपुर देहात के एक इलाके की बताई जा रही है,,,जहां बारात से लौट रही कार को कुछ लोगों ने रास्ते में रोक लिया,,,आरोप था कि बदमाशों ने दूल्हा-दुल्हन और कार चला रहे ड्राइवर के साथ मारपीट की और दुल्हन के कीमती जेवर लूट लिए,,,,इस खबर के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया,,,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी,,,शुरुआती जानकारी के आधार पर पुलिस ने पीड़ितों से पूछताछ की और घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई,,,,