Road accident:ससुराल जा रहे 2 चचेरे भाइयों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत | Kaushambi newsPunjabkesari TV
2 hours ago कौशांबी जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढा गांव के पास ओवरब्रिज पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ससुराल जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।