Uttar Pradesh

खोड़ा अग्निकांड:पीड़ित परिवार से मिले कैबिनेट मंत्री MLA Sunil Sharma,जांच-आर्थिक मदद के दिए निर्देशPunjabkesari TV

1 hour ago

उत्तर प्रदेश के Ghaziabad के खोड़ा इलाके के न्यू अजंता पार्क में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और साहिबाबाद विधायक Sunil Kumar Sharma पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस भीषण आग की घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी, जिससे इलाके में शोक का माहौल है। मंत्री सुनील शर्मा ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने एसडीएम सदर को मौके पर बुलाकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाली हर संभव आर्थिक सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाए