Uttar Pradesh

LPG किल्लत पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- लोगों की रसोई पर संकटPunjabkesari TV

1 hour ago

समाजवादी पार्टी के प्रमुख Akhilesh Yadav ने गैस किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए तो आम लोगों की रसोई पर बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।अखिलेश यादव ने कहा कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात की वजह से गैस की सप्लाई प्रभावित होती है और सरकार ने पहले से तैयारी नहीं की, तो लोगों को फिर से लकड़ी और कंडों पर खाना बनाने की नौबत आ सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि देश बड़ा है और यहां करोड़ों लोग एलपीजी सिलेंडर पर निर्भर हैं, ऐसे में सरकार को पहले से वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। सपा प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा कि गैस की किल्लत का असर सिर्फ घरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि होटल, छोटे कारोबार और उद्योगों पर भी पड़ेगा। ऐसे में सरकार को तुरंत कदम उठाकर आम जनता को राहत देनी चाहिए।