Breaking News:लखनऊ में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़Punjabkesari TV
1 hour ago लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। चेन स्नैचिंग का आरोपी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 20 फरवरी को बैंक मैनेजर की पत्नी से चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। बरौली पुल के नीचे बिना नंबर प्लेट की बाइक से आ रहे युवक को रोकने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हुआ, जिसकी पहचान विवेक कुमार उर्फ शेरू के रूप में हुई। मौके से 315 बोर तमंचा, कारतूस, खोखा और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई