Uttar Pradesh

Mahoba bulldozer action:अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर,Punjabkesari TV

1 hour ago

उत्तर प्रदेश के महोबा में एक बार फिर बुलडोजर की गरज सुनाई दी और अवैध कब्जे पर प्रशासन ने बड़ा प्रहार किया,,,,शहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर इलाके में पहाड़ की सरकारी भूमि पर बने दो मंजिला पक्के मकान को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया,,,कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर एसडीएम सदर शिव ध्यान पांडेय की मौजूदगी में की गई,,,जिससे इलाके में हड़कंप मच गया,,,बताया जा रहा है कि नगर पालिका सीमा के भीतर स्थित पहाड़ की बेशकीमती जमीन पर भू-माफिया जहांगीर पुत्र अब्बास द्वारा अवैध निर्माण किया गया था,,,लंबे समय से इस कब्जे को लेकर शिकायतें मिल रही थीं,,,राजस्व और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने जांच के बाद मामला दर्ज किया और नियमानुसार नोटिस जारी किए,,,सुनवाई का अवसर देने के बावजूद जब अवैध कब्जा नहीं हटाया गया,,,तब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई,,, जैसे ही भारी पुलिस बल और प्रशासनिक टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया,,,बुलडोजर की गड़गड़ाहट सुनकर अतिक्रमणकारी के परिजनों ने घर के भीतर रखा सामान जल्दबाजी में बाहर निकालना शुरू कर दिया,,, कुछ ही देर में प्रशासन ने पूरे निर्माण को ढहा दिया और जमीन को दोबारा नगर पालिका के कब्जे में ले लिया,,,कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने,,,