Uttar Pradesh

बाढ़ के संकट में एकजुट हुए हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद और घरों को बचाने की अपीलPunjabkesari TV

52 minutes ago

#badhkakahar  #mandir  #Masjid #hemtapur  #HinduMuslimUnity

बाढ़ का संकट आया तो एकजुट हुए हिंदू-मुस्लिम, मंदिर...मस्जिद और घरों को बचाने की अपील

 

बाराबंकी  के हेतमापुर में घाघरा-सरयू नदी की भीषण कटान से तबाही का मंजर है। करीब 1100 साल पुरानी बाबा नारायण दास की तपोस्थली और करीब 150 साल पुरानी मस्जिदे उमर भी कटान की जद में बताई जा रही हैं। मस्जिद का एक हिस्सा और पिलर नदी की तरफ झुक गया है, जबकि मंदिर तक भी कटान पहुंच चुकी है। इस संकट के बीच हेतमापुर से कौमी एकता की बेहद भावुक तस्वीर सामने आई है। स्थानीय ग्रामीण शमसुद्दीन मस्जिद में बैठकर मंदिर और मस्जिद दोनों की सलामती की दुआ कर रहे हैं, वहीं बाबा सतोखर मंदिर में मस्जिद और गांव की हिफाजत की प्रार्थना कर रहे हैं।