Mathura में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, जन्मस्थान पर उमड़ा भक्तों का सैलाबPunjabkesari TV
53 minutes ago मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के 5253वें जन्मोत्सव को लेकर भव्य उत्सव का माहौल है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान को फूलों, रोशनी और आकर्षक सजावट से दुल्हन की तरह सजाया गया है। मंगला आरती के साथ जन्माष्टमी के धार्मिक आयोजन शुरू हो चुके हैं और देश-दुनिया से श्रद्धालु कान्हा के जन्म के साक्षी बनने पहुंच रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालु ढोल की थाप पर झूमते और ‘जय श्रीकृष्ण’ का जयघोष करते नजर आए। अब सभी की निगाहें मध्य रात्रि के उस दिव्य क्षण पर हैं, जब ठाकुरजी का जन्म होगा और विधि-विधान से अभिषेक किया जाएगा।