Uttar Pradesh

Brahmins पर फोकस, Mission-2027 की तैयारी..क्या Mayawati फिर खेलेंगी 2007 वाला Brahmin card?Punjabkesari TV

1 month ago

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो चुकी है। अगड़ा बनाम पिछड़ा की सियासी बहस के बीच बहुजन समाज पार्टी एक बार फिर अपनी पुरानी और आजमाई हुई रणनीति की ओर लौटती नजर आ रही है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने सवर्ण मतदाताओं, खासकर ब्राह्मण समाज को केंद्र में रखकर राजनीतिक बिगुल फूंक दिया है। हाल के दिनों में उनके बयानों और बैठकों से साफ संकेत मिल रहा है कि ब्राह्मण वोट बैंक पार्टी के एजेंडे में शीर्ष पर है।