Uttar Pradesh

Women Reservation Bill पर सरकार को मिला Mayawati का साथ, कहा- BSP करती है 50 प्रतिशत की मांगPunjabkesari TV

1 hour ago

मायावती ने महिला आरक्षण पर भाजपा सरकार के निर्णय का समर्थन किया। कहा- हम महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33% आरक्षण देने के फैसले का स्वागत करते हैं, लेकिन दलित और ओबीसी समाज की महिलाओं को अलग से आरक्षण दिया जाए। उन्होंने कहाकि हमारी पार्टी पहले से ही महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 50% आरक्षण देने की मांग करती रही है। अब जब 33% आरक्षण देने की बात की जा रही है तो हम इसका समर्थन करते हैं, जिससे कुछ तो सुधार हो।