बलकटी लेकर उतरा सिरफिरा, राहगीरों और दुकान में मौजूद लोगों पर जानलेवा हमला: CCTV में कैदPunjabkesari TV
1 hour ago यूपी के मेरठ से सनसनीखेज तस्वीरें सामने आई हैं,,,यहां एक सिरफिरे युवक ने बलकटी लेकर सड़क पर आतंक मचा दिया,,,राह चलते लोगों पर ताबड़तोड़ वार किए,,,,यहां तक कि एक दुकान में घुसकर भी हमला कर दिया,,,इस खूनी खेल में कई लोग घायल हो गए,,,वारदात CCTV में कैद हो गई,,,दरअसल ये दिल दहला देने वाली घटना मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के मोदीपुरम इलाके की है,,,प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अचानक हाथ में बलकटी लेकर सड़क पर आ धमका और राहगीरों पर हमला शुरू कर दिया,,,देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी मच गई,,,लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए,,,हमले के दौरान करीब चार लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सनकी युवक का कहर यहीं नहीं रुका,,,वह पास की एक प्लाईवुड दुकान में घुस गया और वहां मौजूद लोगों पर भी वार कर दिया,,,CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवक किस तरह बलकटी लहराते हुए दुकान में दाखिल होता है और अचानक हमला कर देता है,,,,