Uttar Pradesh

पिता के सपने के लिए घर छोड़ गईं बहनें!, 10 भाषाओं में गाना सीखकर पहुंचीं Mumbai | Meerut StoryPunjabkesari TV

58 minutes ago

मेरठ से एक ऐसी कहानी सामने आई है जो आपको भावुक भी करेगी और प्रेरित भी। दो बहनों ने अपने दिवंगत पिता का सपना पूरा करने के लिए घर छोड़ दिया और सैकड़ों किलोमीटर दूर मुंबई पहुंच गईं।

जानकारी के मुताबिक, इन दोनों बहनों के पिता की कुछ साल पहले हत्या हो गई थी। उनका सपना था कि उनकी बेटियां गायकी की दुनिया में बड़ा नाम कमाएं। पिता की मौत के बाद भी बेटियों ने हार नहीं मानी और YouTube के जरिए 10 भाषाएं सीख डालीं — जिनमें चाइनीज़, कोरियन और रशियन जैसी भाषाएं भी शामिल हैं।