Uttar Pradesh

Meerut: धधकती आग और पलभर में खत्म हो गया सबकुछ...एक ही परिवार के 6 लोगों की मौतPunjabkesari TV

1 hour ago

उत्तर प्रदेश के मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित किदवईनगर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। कपड़ा कारोबारी के तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग ने 5 मासूम बच्चों सहित 6 लोगों की जान ले ली। बताया जा रहा है कि आग नीचे बने कपड़ों के गोदाम से शुरू हुई, जिससे पूरे घर में धुआं भर गया और ऊपर फंसे परिवार के लोग बाहर नहीं निकल सके।फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत और बचाव कार्य के दौरान पड़ोसियों की मदद से सीढ़ी लगाकर लोगों को बाहर निकाला गया, जबकि फायर कर्मियों को भी चोटें आईं। शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर लीक को आग की संभावित वजह बताया जा रहा है।