Mirzapur Murder Case :Banquet program के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या| Land DisputePunjabkesari TV
37 minutes ago मिर्जापुर जनपद के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के नारीबारी गांव में खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब बहुभोज कार्यक्रम के दौरान चली गोली ने एक युवक की जान ले ली, देर रात हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच तेज कर दी है, बताया जा रहा है कि नारीबारी गांव में बीती रात एक बहुभोज कार्यक्रम चल रहा था, चारों ओर जश्न का माहौल था, मेहमानों की आवाजाही लगी हुई थी और लोग खाने-पीने में मशगूल थे, तभी रात करीब साढ़े 10 बजे अचानक गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली लगते ही एक युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा, देखते ही देखते खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया,मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अजय को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, मृतक के पिता का कहना है कि आरोपी से पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और उसी रंजिश में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया,