Uttar Pradesh

‘न दूरी है, न खाई है, मोदी हमारा भाई है’, Basit Ali के नारे से मची हलचलPunjabkesari TV

1 month ago

#muslimrajniti   #BJPMinorityMorcha #BasitAli  #DanishAzadAnsari

‘न दूरी है, न खाई है, मोदी हमारा भाई है’, बासित अली के नारे से मची सियासी हलचलa

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बासित अली पहली बार रविवार को लखनऊ पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। बासित अली ने अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी से मुलाकात की और भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा—‘न दूरी है, न खाई है, मोदी हमारा भाई है।’ उन्होंने यूपी के हर बूथ पर सपा की साइकिल का पहिया पंचर करने की बात भी कही।