Uttar Pradesh

बड़ी लापरवाही:18 महीने पहले मृत हो चुकी महिला को भेजा Notice, बेटा बोला- क्या स्वर्ग लेकर जाए नोटिसPunjabkesari TV

1 hour ago

महोबा में बाल विकास विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आयी है.जहां विभाग ने एक ऐसी महिला कर्मचारी को नोटिस थमा दिया.जिसकी मौत करीब 18 महीने पहले ही हो चुकी है.लापरवाही का ये बड़ा मामला पनवाड़ी विकासखंड के नैपुरा गांव का है.जहां बाल विकास विभाग ने एक मृत सहायिका से ड्यूटी पर न आने का जवाब मांगा है.तस्वीर में दिख रहा यह शख्स किशुनलाल है.जिसका दावा है कि विभाग ने पत्नी की मौत के 18 महीने बाद नोटिस जारी करते हुए अल्टीमेटम दिया है कि वह 2 दिन के भीतर हॉट-कुक्ड योजना के बिल-वाउचर और रिकॉर्ड के साथ कार्यालय में उपस्थित हो.वरना सेवा समाप्त कर दी जाएगी.

 

NEXT VIDEOS