Agra: 18 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात शूटर का खेल ख़त्म, मुठभेड़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलताPunjabkesari TV
1 hour ago दरअसल, आगरा जनपद के थाना एकता क्षेत्र में यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई,,, मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया,,, पुलिस अधिकारियों के अनुसार पवन उर्फ कल्लू कमिश्नरेट आगरा के थाना ताजगंज में दर्ज रंगदारी के मुकदमे में वांछित चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था,,, वो कुख्यात रणदीप भाटी, अमित कसाना गैंग का सक्रिय शूटर माना जाता था,,, उसके खिलाफ हत्या के 4, रंगदारी के 2 सहित कुल 18 से अधिक मुकदमे दर्ज थे,,,बता दें कि साल 2021 में हत्या के एक अभियोग में उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था, जिसके बाद उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था,,, बताया गया है कि जेल में रहने के दौरान पवन का संपर्क हरियाणा के कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग से हो गया था,,,साल 2025 में जेल से छूटते ही उसने बड़े पैमाने पर रंगदारी मांगना शुरू कर दिया था और दिल्ली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में था,,, साल 2016 में थाना बिसरख, गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में सिपाही से लूटी गई सरकारी पिस्टल भी उसके कब्जे से बरामद हुई है, जिसमें 2019 में अंतिम रिपोर्ट लग चुकी थी. पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से एक बड़े आपराधिक नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार हुआ है,,,