राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- युवाओं को अराजकता की राजनीति का मोहरा बनाया जा रहाPunjabkesari TV
1 hour ago लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में हाल में हुए घटनाक्रमों को लेकर कांग्रेस और उसके राजनीतिक सहयोगियों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाने के बजाय राजनीतिक टकराव और अराजकता की ओर मोड़ने की कोशिश की जा रही है। राजनाथ सिंह ने बांग्लादेश का संदर्भ देते हुए विपक्ष पर शासन बदलने की मंशा रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और सत्ता हासिल करने की कोशिश की जा रही है