Azam Khan का संदेश Viral करने पर SP नेता Yusuf Malik पर FIR दर्जPunjabkesari TV
1 hour ago रामपुर जेल में बन्द आजम खान से मिलकर बाहर निकले सपा नेता युसूफ मलिक को आजम खान का संदेश वायरल करना महंगा पड़ गया। आजम खान के हवाले से सपा नेता ने मुसलमानों से अपील की थी कि वह ईद के दिन खुशियां ना बनाएं काले कपड़े पहने और हाथों पर काली पट्टियां लगाएं। यह अपील उन्होंने अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले किए जाने और इस आक्रमण में 160 स्कूली बच्चियों की दर्दनाक मृत्यु हो जाने को लेकर दिया था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की और रामपुर के थाना गंज में पुलिस उप निरीक्षक की ओर से युसूफ मलिक के विरोध एक एफआईआर दर्ज कर दी गई है। पुलिस ऑफिस मामले को लेकर जांच में जुटी है