Uttar Pradesh

Nasha Crime Story : शराब के पैसे न मिलने पर बेटे ने की मां की हत्या | Son Killed MotherPunjabkesari TV

2 hours ago

कहते हैं नशा इंसान को हैवान बना देता है और इसका ताजा उदाहरण सामने आया है उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद से,,, जहां एक नशेड़ी बेटे ने शराब के पैसे न मिलने पर अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी,,,मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है,,,पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है,,, आपको बता दें कि पूरा मामला रामपुर जनपद के शाहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जागेश्वर का है,,,यहां रहने वाली रोनी नाम की युवती ने अपने सगे भाई राजू भारती के खिलाफ अपनी मां माया देवी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है,,,रोनी के अनुसार उसका भाई राजू भारती शराब पीने के लिए अपनी मां से लगातार पैसे मांग रहा था,,,जब माया देवी ने पैसे देने से मना कर दिया, तो राजू गुस्से में बेकाबू हो गया और उसने मां पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया,,,हमले में माया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका हाथ भी टूट गया,,,परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल और फिर मेरठ रेफर किया,,,जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई,,,