Uttar Pradesh

Shahjahanpur Accident: सड़क हादसा तीन लोगों की मौके पर मौत, 4 गंभीर रूप से घायलPunjabkesari TV

4 weeks ago

शाहजहांपुर में दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं, थाना कांट कस्बे के पास तेज रफ्तार डंपर ने सवारियों से भरे टेंपो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई, इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए,हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकालने में जुट गए, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो में क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठी थीं, जिसकी वजह से हादसा और भयावह हो गया,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है, हादसे के बाद स्टेट हाईवे पर लंबा जाम लग गया, पुलिस ने किसी तरह यातायात को बहाल कराया,वहीं मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं,