Uttar Pradesh

UGC कानून के समर्थन में सड़कों पर उतरे Swami Prasad Maurya, कहा- छात्रों की मांग जायज, OBC की हालत..Punjabkesari TV

3 weeks ago

लखनऊ के परिवर्तन चौक पर UGC कानून के समर्थन में चल रहे छात्र आंदोलन को उस वक्त सियासी ताकत मिली, जब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य छात्रों से मिलने पहुंचे। उन्होंने छात्रों के आंदोलन को जायज बताते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपने ही बनाए कानून का विरोध करवा रही है और छात्रों को हटाने के लिए दबाव बना रही है। UGC कानून को लेकर अब यह मुद्दा शिक्षा से निकलकर सियासत के केंद्र में पहुंचता नजर आ रहा है।