उधार भी दिया और दोस्त के हाथों जान भी गंवाया, उठ गया दोस्ती से भरोसाPunjabkesari TV
23 minutes ago उधार भी दिया और दोस्त के हाथों जान भी गंवाया, उठ गया दोस्ती से भरोसा
अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के दीपपुर गांव में गन्ने के खेत से मिले मुकेश के अधजले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, मुकेश ने अपने गांव के रहने वाले सुखवीर से 15 हजार रुपये वापस मांगे थे, जिसको लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश में मुकेश को शराब पिलाकर उसकी हत्या की गई और पहचान छिपाने के लिए शव के ऊपर बाइक डालकर आग लगा दी गई। पुलिस ने SOG और सर्विलांस टीम की मदद से सुखवीर और ओमकार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में धर्मेंद्र और प्रदीप उर्फ नन्हे के नाम भी सामने आए हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।