Unnao Accident: दिल्ली से लखनऊ लौट रही स्लीपर बस पलटी, एक महिला की मौत, लगभग 21 लोग घायलPunjabkesari TV
6 months ago
Unnao के Nasirpur village के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 52 यात्री सवार थे, जो दिल्ली से लखनऊ ट्रेनिंग पूरी करके लौट रहे थे।
हादसे में एक महिला की मौत हुई जबकि लगभग 21 लोग घायल हुए। घायलों में 10 की हालत नाजुक है और उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाकी घायलों का इलाज बांगरमऊ सीएचसी में जारी है। पुलिस और यूपीडा अधिकारियों ने तुरंत रेस्क्यू कर सभी घायल यात्रियों को सीएचसी पहुंचाया