यूपी में अगले कुछ घंटे बेहद भारी! मौसम विभाग ने जारी किया तूफान और बारिश का अलर्टPunjabkesari TV
11 days ago देश का सबसे बड़ा सूबा उत्तर प्रदेश, जहां बीते कुछ दोनों से आसमान से आफत बरस रही है, कभी चिलचिलाती धूप तो कभी आंधी, बारिश और बिजली, जो थमने का नाम नहीं ले रहा, मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जबकि प्रदेश के 42 जिलों में तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है। काले बादलों की दस्तक और तेज हवाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में अगले कुछ घंटे यूपी के लिए बेहद अहम और चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं..