UP Weather News: यूपी के 75 जिलों में का अलर्ट | Yamuna Flood | Ganga FloodPunjabkesari TV
5 days ago उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रौद्र रूप धारण कर लिया है। बिजनौर और फर्रुखाबाद में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। 45 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं और 40 सरकारी स्कूलों में पानी भर गया है। बिजनौर में हाईवे की अप्रोच रोड बह गई, जबकि फर्रुखाबाद में हाईवे बंद करना पड़ा। शामली में तेज बहाव में कार बह गई और स्कूल बस फंस गई। मिर्जापुर में बिजली गिरने और हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश और 65 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।