कॉलेज में छात्रों की मामूली बहस,निकाली पिस्टल और मारी दी 4 गोली, खेल खत्म!Punjabkesari TV
1 hour ago उदय प्रताप कॉलेज यानी की यूपी कॉलेज का कैंपस शुक्रवार सुबह अचानक गोलियों की आवाज से गूंज उठा...; और देखते ही देखते एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया... घटना वाराणसी के यूपी कॉलेज की है, जहां बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह को दिनदहाड़े गोली मार दी गई... गाजीपुर के रहने वाले सूर्य प्रताप अपने कॉलेज कैंपस में मौजूद था, तभी एक दूसरे छात्र से उसकी कहासुनी हो गई... जिसके बाद कहा जा रहा है कि दोनों को प्रिसीपल ने बुलाया था, बातचीत के लिए बुलाया था, बताया जा रहा है कि उस दौरान भी दोनों छात्रों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि आरोपी ने पिस्टल निकाल ली...; और एक के बाद एक कई राउंड फायर कर दिया... गोलियां लगते ही सूर्य प्रताप जमीन पर गिर पड़ा...; और पूरे कैंपस में अफरा-तफरी मच गई... घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया...; लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई...