Bageshwar में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, सीख रहीं स्वरोजगार के गुर | Women EmpowermentPunjabkesari TV
4 months ago बागेश्वर के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विशेष पहल की जा रही है, 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को अगरबत्ती, धूप और पारंपरिक दिए बनाने की तकनीक सिखाई जा रही है, खास बात यह है कि प्रशिक्षण में पहाड़ों में मिलने वाली प्राकृतिक जड़ी-बूटियों का उपयोग कर पर्यावरण अनुकूल उत्पाद तैयार करना भी सिखाया जा रहा है, प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कच्चे माल की पहचान, सुगंध निर्माण, पैकेजिंग और विपणन की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे भविष्य में अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें,संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को कम लागत में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है,वहीं मास्टर ट्रेनर किरण नेगी ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कम लागत में स्वरोजगार के अवसर तैयार करना है, प्रतिभागियों को कच्चे माल की पहचान, सुगंध निर्माण, पैकेजिंग और मार्केटिंग की जानकारी भी दी जा रही है, जिससे वे भविष्य में अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें,