Lala Jagat Narayan Ji की 45वीं पुण्यतिथि पर Champawat में रक्तदान शिविर, 11 लोगों ने किया रक्तदानPunjabkesari TV
1 month ago अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की स्मृति में पंजाब केसरी समूह की ओर से चम्पावत के जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब एक दर्जन युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जिंदगी की नई उम्मीद बन सकती है। युवाओं ने पंजाब केसरी समूह की इस सेवा मुहिम की सराहना करते हुए भविष्य में भी समाजहित के अभियानों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।