UdhamSinghNagar में आग का तांडव,एक ही दिन में पांच घटनाएं, मचा हड़कंपPunjabkesari TV
1 hour ago #UdhamSinghNagarNews #UttarakhandNews #FireDepartment
उधम सिंह नगर जिले में एक ही दिन में आग की पांच अलग-अलग घटनाओं ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। केला खेड़ा, फुलसूंगा, गंगापुर रोड, डीबीएस स्कूल के पास और लेक पैराडाइज इलाके में आग लगने से लोगों में दहशत फैल गई। कहीं ट्रक में आग लगी तो कहीं खेतों और कबाड़ में आग की घटनाएं सामने आईं। हालांकि सभी जगह दमकल विभाग की टीम ने समय रहते पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।