uttarakhand

Fatehpur Range में बाघ की तलाश में जुटी वन विभाग की टीमें, लोगों में दिखा गुस्साPunjabkesari TV

1 hour ago

 

रामनगर वन प्रभाग की फतेहपुर रेंज में टाइगर के हमले में महिला की मौत होने के बाद वन विभाग के माथे पर चिंता की लकीरें हैं. वन विभाग के आला अधिकारी और डॉक्टर्स की टीमें मौके पर पहुंच गई है. वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक टाइगर को ट्रेंकुलाइज करने का प्रयास किया जा रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक कालाढूंगी से रानीबाग तक 10 टाइगरों की मूवमेंट कैमरों में रिकॉर्ड हुई है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैली हुई है.