शहीद जवान का अंतिम संस्कार आज:Delhi से पहुंचा पार्थिव शरीर, बेटे के जन्मदिन पर आने का किया था वादाPunjabkesari TV
1 hour ago त्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गणकोट गांव में शोक और गर्व का माहौल है। सिक्किम में एवलांच की चपेट में आकर शहीद हुए लांस नायक विकास कुमार का पार्थिव शरीर दिल्ली से हेलिकॉप्टर के जरिए नैनी सैनी एयरपोर्ट पहुंच चुका है। यहां से पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।