Ranikhet में बारिश का कहर:सड़क पर गिरे विशाल बोल्डर, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को चेतावनीPunjabkesari TV
6 days ago उत्तराखंड के रानीखेत में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। चौखुटिया-तड़ागताल मार्ग पर पहाड़ी से विशाल बोल्डर गिरने के कारण सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। वहीं लगातार बारिश के चलते रानीखेत का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भालू डैम भी लबालब भर गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन हाई अलर्ट पर है और लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने तथा नदी-नालों और संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की अपील की गई है।