शमी के साथ क्रिकेट, हरीश रावत पर पलटवार: 2027 से पहले उमेश कुमार का बड़ा दांवPunjabkesari TV
4 hours ago रुड़की में क्रिकेट और सियासत का संगम देखने को मिला, जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पहुंचे। दोनों ने साथ क्रिकेट खेला और प्रशंसकों से मुलाकात की। उमेश कुमार के साथ रिश्ते पर सवाल पूछे जाने पर शमी ने कहा कि “मैं और उमेश कुमार भाई हैं।” वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयानों पर उमेश कुमार ने पलटवार करते हुए सवाल उठाया कि एक निर्दलीय विधायक से इतना डर क्यों? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले खानपुर की सियासत में इस मुलाकात और बयानबाजी ने नई चर्चा छेड़ दी है