uttarakhand

Road Accident: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक और नाबालिग की मौतPunjabkesari TV

1 hour ago

ऊधम सिंह नगर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक और साथ बैठा नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने मिलने जाने से मना किया था, लेकिन दोनों नहीं माने। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।