uttarakhand

Student Protest:NEET पेपर लीक होने से लाखों छात्र परेशान, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवालPunjabkesari TV

14 hours ago

राजस्थान में NEET-UG पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द होने से देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी और चिंता देखने को मिल रही है, उधम सिंह नगर में भी छात्रों, शिक्षकों और राजनीतिक दलों ने इस पूरे मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है,मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं का कहना है कि वर्षों की मेहनत और सपनों पर एक झटके में पानी फिर गया है, NEET की तैयारी कर रही तनुश्री आर्य और गरिमा सिंह ने कहा कि यह छात्रों के लिए बेहद हृदय विदारक स्थिति है, जो विद्यार्थी तीन-चार साल तक दिन-रात मेहनत करते हैं, कोचिंग और पढ़ाई में लाखों रुपये खर्च करते हैं, उनके लिए परीक्षा से पहले पेपर लीक की खबर किसी सदमे से कम नहीं है, उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द होने से न सिर्फ समय बर्बाद होता है बल्कि आर्थिक और मानसिक दबाव भी बढ़ जाता है, कई छात्र ऐसे हालात में अपने सपने तक बदल देते हैं, छात्रों ने मांग की कि पेपर लीक में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई हो और सरकार परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित बनाए,